हिन्दी चेतना मास (हिन्दी प्रश्नोत्तरी)

Fri, 14 September 2018

इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 सितम्बर, 2018 को किया गया जिसमें कुल पांच टीमों फसल उन्नयन, फसल सुधार, फसल सुरक्षा, अखिल भारतीय समन्वित अनुसन्धान परियोजना (सब्जी फसल) एवं प्रसाशन के 15 सदस्यों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 3 सदस्य नामित थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अन्तर्गत मंच से विविध विषयी प्रश्नों जैसे हिन्दी साहित्य जगत, भारतीय संस्कृति तथा दर्शन, सामान्य ज्ञान, ज्ञान-विज्ञान, अद्यतन संचेतना एवम् मनोरंजन से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलित किए गये। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः अखिल भारतीय समन्वित अनुसन्धान परियोजना (डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ धनञ्जय उपाध्याय एवं श्री कमलेश कुमार पाठक), फसल सुधार (डॉ हरे कृष्णा, डॉ अनंत बहादुर एवं डॉ स्वाति शर्मा) एवं फसल उन्नयन (डॉ राकेश कुमार दुबे, डॉ विनोद कुमार सिंह एवं श्री चन्द्र भूषण) की टीमों ने प्राप्त किये। इसके अलावा दर्शक दीर्घा से प्रश्नों के उत्तर देने वाले दर्शकों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ डी आर भारद्वाज एवं डॉ रामेश्वर सिंह द्वारा किया गया।