हिंदी चेतना मास 2019 (हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता)

Thu, 26 September 2019

आज के परिवेश में काव्य पाठ हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भाषा में सरलता एवं प्रवाह को बनाये रखने के लिए हिंदी चेतना मास के अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर, 2019 को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल ग्यारह लोगों ने भाग लिया जिसमें अधिकांश प्रतिभागियों ने सुमधुर कंठ से कविताओं का काव्य पाठ किया। इस काव्य पाठ में श्रृंगार रस से लेकर वीर रस तक की विभिन्न विधाओं ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रोता गणों ने सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि सराहना की। मूल्यांकन में सारगर्भित शब्दों का प्रयोग, समय की प्रतिबद्धता, स्पष्ट वाणी एवं कंठ ध्वनि पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के निदेशक महोदय, वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का संचालन डा. सुरेश कुमार वर्मा ने किया जिसमें डा. वर्मा ने अपनी स्वरचित कविताओं द्वारा प्रतिभागियों की सम-सामयिक कविता के शीर्षक एवं विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला।