हिंदी चेतना मास 2019 (निबंध प्रतियोगिता)

Thu, 03 October 2019

राजभाषा चेतना मास के अवसर पर संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों की राजभाषा के ज्ञान एवं लेखन के परीक्षण हेतु निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 अक्टूबर, 2019 को संस्थान के पुस्तकालय अध्ययन कक्ष में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल चैदह लोगों ने भाग लिया। निबंध का शीर्षक ’’21वीं सदी का भारत’’ पर 1 घंटे का समय एवं 1000 शब्द सीमा दी गयी। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी तय समय के अन्दर लेख लिखकर प्रतियोगिता के आयोजक डा. बी. राजशेख रेड्डी को दिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य डा. एस. के. वर्मा एवं सचिव डा. रामेश्वर सिंह ने सक्रिय सहयोग किया।