भा.कृ.अनु.प. - भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान में संविधान दिवस का आयोजन

Thu, 26 November 2020

भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में दिनांक 26 नवम्बर, 2020 को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्थान में पिछले वर्ष से प्रतिमाह आयोजित हो रहे मौलिक कर्तव्य अभियान का भी समापन हुआ। समन्वयक डॉ. इन्दीवर प्रसाद ने इस दौरान वर्ष भर आयोजित गतिविधिओं पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश सिंह के नेतृत्व में सबने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। निदेशक महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है जो कि भारत में प्रभुत्व संपन्न, लोकतंत्रात्मक, पंथनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य की स्थापना करता है| भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितों के मद्देनज़र विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी को मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग होकर अच्छे नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. इन्दीवर प्रसाद, वैज्ञानिक, डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी, वैज्ञानिक, प्रकाश मोदनवाल, तकनीकी सहायक एवं अन्य कर्मचारियों के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

Video Link