हिंदी चेतना मास 2019 (वाद-विवाद प्रतियोगिता)

Thu, 26 September 2019

हिंदी चेतना मास के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 सितम्बर, 2019 को किया गया जिसका शीर्षक ’समान आचार नागरिक संहिता’ (पक्ष/विपक्ष) था। इस प्रतियोगिता में कुल ग्यारह लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मंे कुल आठ लोगों ने पक्ष में तथा तीन लोगों ने विपक्ष अपने विचार रखें। वाद-विवाद में निर्णायक मण्डल ने तीन बिन्दुओं जैसे- विषय वस्तु के प्रति चेतना, स्पष्ट करने का दृष्टिकोण एवं समय की प्रतिबद्धता पर विशेष ध्यान दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के निदेशक महोदय, वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य डा. सुरेश कुमार वर्मा, डा. ए. एन. त्रिपाठी, डा. इन्दीवर प्रसाद एवं डा. बी. राजशेखर रेड्डी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. डी. आर. भारद्वाज ने किया।