भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

Tue, 28 January 2020

दिनांक 26 जनवरी, 2020 को 71 वीं वर्षगांठ पर भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान, वाराणसी द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों/अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया। संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. एस के वर्मा ने गणतंत्र दिवस पर इस दिन की महत्ता तथा संविधान की संरचना का इतिहास एवं उसे कैसे देश ने अपनाया इसके बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि हमारा भारत एक गणतंत्र देश है जिसका संविधान पूरे विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसके निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने एवं 18 दिनों का समय लगा। संविधान प्रजातंत्र देश के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है जो देश की लोकतंत्र प्रणाली से लेकर न्याय व्यवस्था को सुद्ढ़ तरीके से बनाए रखने मे मदद करती है और आवश्यकता पड़ने पर लोक कल्याण के लिए इसमें उपयुक्त संशोधन भी किये जा सकते हैं। संस्थान की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।